फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News : ट्रेलर और डंपर की टक्कर में ट्रेलर चालक के पैर टूटे, डंपर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Dec 2024 10:26 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

केलनिया गांव के पास एक डंपर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सामने से आ रहे ट्रेलर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस थाना पल्लू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्लू थाना क्षेत्र के केलनिया गांव में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक कालूराम बलाई के दोनों पैर टूट गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जयपुर रैफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक कालूराम बलाई 25 अक्टूबर की रात रतनगढ़ से नोहर की ओर खाली ट्रेलर लेकर जा रहा था, इसी दौरान रावतसर तहसील के केलनिया गांव के पास सामने से आ रहे डंपर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल कालूराम को पहले पल्लू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। 

घटना के संबंध में गजानंद चौधरी ने पल्लू पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई राजवीर सिंह को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें