फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News : बिना परमिट के लाइसेंसी हथियार रखने पर बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, थैले में थी बंदूक और रिवॉल्वर

Tue, 03 Dec 2024 08:54 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने बंदूक और रिवॉल्वर ले जा रही एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। पंजाब के फरीदकोट जिला निवासी महिला के पास अपने लाइसेंसी हथियारों को पंजाब राज्य के बाहर ले जाने का कोई परमिट नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले में टाउन पुलिस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 12 बोर की बंदूक और 32 बोर की रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने अपने लाइसेंसी हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक परमिट नहीं लिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो मंडी निवासी गुरदेव कौर (80) गंगागढ़ गांव के सर्वजीत सिंह (43) के घर के बाहर हथियार लेकर बैठी थी, जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। इसके बाद एसआई रचना बिश्नोई के नेतृत्व में  पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। जांच के दौरान उनके पास 12 बोर की बंदूक और एक थैली में 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद हुई।

पूछताछ में महिला ने दावा किया कि दोनों हथियार लाइसेंसी हैं लेकिन उनके पास इन हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने इसे आर्म्स रूल्स का उल्लंघन मानते हुए मामला दर्ज किया और दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें