फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: होटल के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला, युवती हिरासत में; जांच जारी

Tue, 17 Jun 2025 05:05 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh: युवती ने पुलिस को बताया कि वह सुबह बाथरूम में नहा रही थी। जब बाहर आई, तो युवक को पंखे से लटका हुआ पाया। घबराकर वह तत्काल होटल स्टाफ के पास पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़  जिले के जंक्शन क्षेत्र स्थित एक होटल में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक युवक रविवार रात एक युवती के साथ होटल में ठहरा था। घटना के समय युवती बाथरूम में थी, इसी दौरान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जंक्शन सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

युवती ने दी सूचना, होटल कर्मियों को दी जानकारी

विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई गजेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक के साथ होटल में ठहरी युवती की पहचान सोमा, निवासी कल्लरखेड़ा, पंजाब के रूप में हुई है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह सुबह बाथरूम में नहा रही थी। जब बाहर आई, तो युवक रणजीत सिंह को पंखे से लटका हुआ पाया। घबराकर वह तत्काल होटल स्टाफ के पास पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया है।

पढ़ें: WRCP को लेकर फिर जगी उम्मीद, गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान से बढ़ा भरोसा; चार राज्यों को होगा फायदा

मृतक की पहचान अनूपगढ़ निवासी के रूप में हुई
कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर ने बताया कि मृतक की पहचान रणजीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 2, 10 के, अनूपगढ़, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने बताया कि एहतियातन युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती पिछले कुछ माह से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और करीब दो महीने से अपने घर भी नहीं गए थे। पुलिस युवती के बयान दर्ज कर रही है।

आत्महत्या या कुछ और? हर पहलू से जांच

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों के बयान आने के बाद पुलिस आगे की दिशा तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें