फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: महिला यात्री के बैग से जेवरात चोरी करने के मामला, तीन संदिग्धों के सार्वजनिक हुए सीसीटीवी फुटेज

Sat, 28 Jun 2025 10:35 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh: श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद जब कमलेश चौधरी ने बैग देखा तो गहने गायब मिले। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को फोन कर चोरी की जानकारी दी। परिजनों ने अपनी स्तर पर गहने और चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ में  सदर थाना पुलिस को लोक परिवहन बस में महिला यात्री के बैग से जेवरात चोरी के मामले में तीन संदिग्धों की तलाश है। पुलिस ने इस संबंध में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो शक की सूई तीन संदिग्ध व्यक्तियों पर जाकर टिक गई। ये तीनों हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर बाजार की ओर जाते नजर आए हैं। पुलिस ने इन तीनों संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें जारी कर आमजन से उनकी पहचान करने में सहयोग की अपील की है।

गौरतलब है कि 19 जून को सदर थाना में दर्ज शिकायत में रजनेश चौधरी (33) पुत्र बलवंत सिंह जाट निवासी पूजा कॉलोनी, श्रीगंगानगर ने बताया था कि 8 जून की सुबह करीब 10.30 बजे उसकी माता कमलेश चौधरी लोक परिवहन सेवा बस में जंक्शन बस स्टैंड से श्रीगंगानगर जाने के लिए सवार हुई थीं।

विज्ञापन


पढ़ें: परीक्षा देने आई बंगाल की युवती से शहर के एक होटल में दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि उनकी माता बस में पीछे की सीट पर बैठी थीं और अपना बैग पैरों के पास रखा था। बैग में 35 ग्राम सोने की एक चेन, पांच ग्राम का मंगलसूत्र, 10 ग्राम की तीन सोने की अंगूठियां, कपड़े और पर्स रखा हुआ था। इसी दौरान बस परिचालक ने बैग उठाकर पीछे सीट के नीचे रख दिया। रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग से सोने के गहने निकाल लिए।

श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद जब कमलेश चौधरी ने बैग देखा तो गहने गायब मिले। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को फोन कर चोरी की जानकारी दी। परिजनों ने अपनी स्तर पर गहने और चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बस परिचालक से पूछताछ करने पर पता चला कि गांव पक्कासारणा के बस स्टैंड पर दो व्यक्ति बस से उतरे थे। इन दोनों ने श्रीगंगानगर की टिकट कटवाई थी लेकिन बीच में ही पक्कासारणा में उतर गए। दोनों व्यक्ति महिला यात्री के बैग के पास वाली सीट पर बैठे हुए थे। उनकी भी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिलहाल मामले की जांच एएसआई जसकरण सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें