फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रितुराज बनीं हनुमानगढ़ के शेखावत राजपरिवार की दुल्हन, पाकिस्तान की इस रियासत की हैं राजकुमारी

Fri, 13 Dec 2024 05:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

शादी के बाद शेखावत परिवार पाकिस्तान के अमरकोट रियासत जाएगा, जहां राजकुमारी के ससुराल में शादी का जश्न मनाया जाएगा। शादी में कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, आईएएस अधिकारी और बड़े उद्योगपति उपस्थित रहे। इसके बाद रिसेप्शन पीलीबंगा के ग्राम पंचायत 24 एसटीजी में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
उदयवीर सिंह और राजकुमारी रितुराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में शेखावत परिवार में भव्य शादी का आयोजन हुआ। इसमें उदयवीर सिंह का विवाह पाकिस्तान के अमरकोट रियासत के राजपरिवार की राजकुमारी रितुराज से हुआ। जयपुर के केसर बाग मैरिज गार्डन में आयोजित इस समारोह में पाकिस्तान से 50 मेहमान और राजपरिवार के सदस्य शामिल हुए।

विज्ञापन


शादी में कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, आईएएस अधिकारी और बड़े उद्योगपति उपस्थित रहे। इसके बाद रिसेप्शन पीलीबंगा के ग्राम पंचायत 24 एसटीजी में संपन्न हुआ। शादी के बाद शेखावत का परिवार पाकिस्तान के अमरकोट रियासत जाएगा, जहां राजकुमारी के ससुराल में शादी का जश्न मनाया जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता ठाकुर नरपत सिंह शेखावत के भतीजे और उनके बड़े भाई ठाकुर किशोर सिंह शेखावत के बेटे उदयवीर सिंह का विवाह पाकिस्तान के अमरकोट रियासत सोनगढ़ के राजपरिवार में राजकुमारी रितुराज के साथ हुआ है। जयपुर के केसर बाग मैरिज गार्डन में शादी समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शादी में पाकिस्तान के राजपरिवार के साथ 50 मेहमान भी शामिल हुए इस शादी में कांग्रेस-भाजपा नेताओं सहित एमएलए, मंत्री, आईएएस, कई बड़े उद्योगपति शामिल हुए इस शादी का रिसेप्शन पीलीबंगा की ग्रामपंचायत गांव 24 एसटीजी में संपन्न होगा है। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने एवं वीजा मिलने के बाद शेखावत परिवार भी पाकिस्तान जाएगा, जहां उदयवीर सिंह के ससुराल में शादी का जश्न मनाया जाएगा। शादी की सभी रस्में अदा होंगी।
विज्ञापन


उदयवीर सिंह मूलतया पीलीबंगा के दीपपुरा ठिकाने के रहने वाले हैं। दीपपुरा के किशोर सिंह शेखावत के बेटे उदयवीर की शादी पाकिस्तान के अमरकोट जिले के शिवदान सिंह सोनपुर ठिकाने के इंद्र सिंह सोढ़ा की बेटी नीतुराज के साथ हुई है। राजस्थान के बॉर्डर इलाके के बाड़मेर और जैसलमेर जिले के राजपूत समाज के पाकिस्तान के अमरकोट के सोढ़ा राजपूतों में कई सारी रिश्तेदारियां भी हैं। फिलहाल यह शादी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें