फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: पशु परिचर भर्ती परीक्षा के पहले दिन 13,560 परीक्षार्थियों ने दिया पेपर, 3 दिन चलेगी परीक्षा

Mon, 02 Dec 2024 09:04 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा रविवार को दो पारियों में आयोजित की गई। पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली। परीक्षा में कुल 13,560 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर कानाराम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में रविवार से पशु परिचर भर्ती परीक्षा शुरू हुई। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन रविवार को हनुमानगढ़ में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक दो पारियों में परीक्षा आयोजित हुई। पहली पारी के लिए एक घंटे पहले सुबह 8 बजे तक प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर जिले में 35 सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन


पशु परिचर भर्ती परीक्षा को लेकर 7 बजे एंट्री का टाइम होने से स्टूडेंट 6 बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे। 2 घंटे पहले परीक्षा सेंटर में एंट्री शुरू हो गई। इससे पहले परीक्षा केन्द्र गेट पर अभ्यर्थियों की सख्ती से चेकिंग की गई। हर सेंटर पर पुलिसकर्मी तैनात थे। मोबाइल, घड़ी, ब्रेसलेट सहित अन्य ज्वेलरी आइटम पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को बाहर ही रोक लिया गया औरउनसे ये आइटम खुलवाकर ही प्रवेश दिया गया। प्रथम पारी में 6,837 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं दूसरी पारी में 6,723 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 

जिला कलेक्टर कानाराम ने पुलकित कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिले में दोनों पारियों के लिए 35 उप समन्वयक तथा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु 125 से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता लगाया गया है, साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें