फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: नो-पार्किंग और नियम उल्लंघन पर चला यातायात पुलिस का डंडा, 52 ऑटो और ई-रिक्शा जब्त

Sun, 20 Jul 2025 05:23 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh News: इस अभियान को लेकर शहरवासियों ने यातायात पुलिस की सख्ती का स्वागत किया है। आमजन का कहना है कि इस तरह की नियमित कार्रवाई से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और सड़क हादसों की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में यातायात पुलिस ने जब्त किए 52 ऑटो और ई-रिक्शा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को शुरू हुए विशेष अभियान के तहत रविवार तक कुल 52 ऑटो और ई-रिक्शा जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर की गई, जिससे ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ajmer: आनासागर झील के उफनाने से मचा हाहाकार, सड़कें लबालब, दुकानों के बेसमेंट में भरा पानी; जनजीवन अस्त-व्यस्त
 
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला अभियान
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक हरि शंकर के निर्देश पर अंजाम दिया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने किया। पुलिस ने यह अभियान शहर के सबसे व्यस्त इलाकों जैसे जंक्शन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टाउन-जंक्शन रोड और कॉलेज अंडरपास में चलाया, जहां रोजाना भारी भीड़ और अव्यवस्थित ट्रैफिक की स्थिति देखने को मिलती है।
विज्ञापन

 
अचानक वाहन रोकने से बढ़ता है हादसों का खतरा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कई ऑटो और ई-रिक्शा चालक यात्रियों को बिठाने के चक्कर में अचानक सड़क पर वाहन रोक देते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं कई स्थानों पर ऐसे वाहन नो-पार्किंग क्षेत्र में घंटों तक खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ajmer News: राम सेतु ब्रिज पर वैन ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, चालक पुल से कूदा; महिला-बच्चों सहित कई घायल
 
आमजन ने जताई राहत, व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
इस अभियान को लेकर शहरवासियों ने यातायात पुलिस की सख्ती का स्वागत किया है। आमजन का कहना है कि इस तरह की नियमित कार्रवाई से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और सड़क हादसों की आशंका भी कम होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें