पिछले दिनों कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में बड़ी किसान सभा की थी। जिसमें हजारों की तादाद में लोग जुटे थे। अब उस किसान सभा का सियासी जवाब देने के लिए हनुमान बेनीवाल भी बड़ी सभा आयोजित करने की तैयारी में जुटे हैं।
आरएलपी पार्टी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पार्टी के विधायकों से नागौर में चर्चा की। इस दौरान 22 मई को बीकानेर के लूणकरणसर में किसान महापंचायत को लेकर भीड़ जुटाने की स्ट्रेटजी बनाई गई। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी मंथन किया गया।
किसान महापंचायत को लेकर विस्तृत चर्चा की
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को अपने नागौर स्थित आवास पर आरएलपी से भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग और मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी से पार्टी की आगामी रणनीति और 22 मई को बीकानेर के लूणकरणसर में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने दोनो विधायकों से उन्हें प्राप्त क्षेत्र की समस्याओं, पार्टी के कार्यकर्ताओं से प्राप्त मुद्दों को लेकर भी डिटेल में बातचीत की। इससे पहले हनुमान बेनीवाल अपने भाई और खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल से पहले ही चर्चा कर चुके हैं।
नहरी क्षेत्र बीकानेर में गरमाने लगी किसान सियासत
पिछले दिनों कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में बड़ी किसान सभा की थी। जिसमें हजारों की तादाद में लोग जुटे थे। अब उस किसान सभा का सियासी जवाब देने के लिए हनुमान बेनीवाल भी बड़ी सभा आयोजित करने की तैयारी में जुटे हैं। पार्टी के विधायकों से ज्यादा से ज्यादा किसानों को 22 मई को बीकानेर के लूणकरणसर में होने वाली किसान सभा में ले जाने के लिए निर्देश हनुमान बेनीवाल ने दिए हैं। ताकि एक बड़ा सियासी मैसेज राजस्थान के किसानों में दिया जा सके। विधानसभा चुनाव में अब की बार हनुमान बेनीवाल ज्यादातर किसान बाहुल्य इलाकों की सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटे हैं।