फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आचार्य ने बच्चे को बेरहमी से पीटा, मंत्रोच्चार गलत किया तो बेहोश होने तक बरसाए लात-घूंसे

Sun, 31 Jul 2022 01:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चा अपना जख्म दिखा रहा है और अपने पीटने वाले आचार्य का नाम भी ले रहा है। मामला सामने आने के बाद आचार्य को गुरुकुल से निकाल दिया गया है। 
विज्ञापन
बच्चे को बेरहमी से पीटा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले में एक आचार्य ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्चे का कसूर इतना था कि उसने मंत्रों का सही उच्चारण नहीं किया था। नाराज गुरु ने बच्चों को लात, डंडों और घूंसों से इतना पीटा कि उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए।

विज्ञापन

मामला नागौर के गोठमांगलोद में दधिमती माता मंदिर के पास बने वैदिक गुरुकुल का है। गुरुकुल के एक आचार्य ने बच्चे को बेरहमी से पीटा। 11 साल के मासूम गुरुजी के सिखाए मंत्रों का उच्चारण ठीक से नहीं कर पाया था। ऐसे में आचार्य ने उसपर लात घूंसे बरसा दिए। बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग गुरुकुल पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में बच्चा अपना जख्म दिखा रहा है। बच्चा ने बताया कि उसके आचार्य ने उसे बेहोश होने तक पीटा। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामला सामने आने के बाद आचार्य विशाल को गुरुकुल से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें