फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: 898 रुपये के पेट्रोल के लिए चली गोली! पैसे मांगते ही सेल्समैन पर फायर, 1 घंटे में दबोचा गया आरोपी

Sat, 11 Jul 2026 04:30 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर में 898 रुपये के पेट्रोल का भुगतान मांगने पर एक युवक ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और नाकाबंदी की मदद से महज एक घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
पेट्रोल के पैसे मांगने पर सेल्समैन को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बुर्जा बाइपास पर शनिवार सुबह एक पेट्रोल पंप पर महज 898 रुपये के पेट्रोल के भुगतान को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान मांगने पर एक नकाबपोश युवक ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर देशी कट्टे से गोली चला दी। गोली लगते ही कर्मचारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घटना का पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।
विज्ञापन


898 रुपये मांगते ही निकाला कट्टा, मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11:35 बजे बुर्जा बाइपास स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर एक युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा। पेट्रोल भरवाने के बाद सेल्समैन सचिन ने उससे 898 रुपये का भुगतान मांगा। इसी दौरान युवक ने जेब से देशी कट्टा निकालकर सचिन पर फायर कर दिया। गोली लगते ही सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी बाइक से फरार हो गया।
विज्ञापन


घायल जयपुर रेफर
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पेट्रोल पंप सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घायल सचिन को तत्काल अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।

एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार
वारदात के बाद पुलिस ने पूरे जिले में तत्काल नाकाबंदी कराई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी कठूमर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उससे घटना में प्रयुक्त हथियार, वारदात के कारण और अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

'हर पहलू से हो रही जांच'
जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पूरे जिले में नाकाबंदी कराई गई थी, जिसके चलते आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: "वो मुझे मार डालेंगे..."! नीरज को पहले से था हत्या का डर, एफआईआर में भाई ने खोला राज

पेट्रोल पंप संचालक ने बताई पूरी घटना
पेट्रोल पंप संचालक अमन अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारी ने केवल पेट्रोल के पैसे मांगे थे, जिसके बाद आरोपी ने अचानक कट्टा निकालकर गोली चला दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिससे जांच में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें