फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्यपाल मिश्र से गुलाबचंद कटारिया ने की मुलाकात, विधानसभा में बीजेपी विधायक दल ने किया अभिनंदन

Tue, 14 Feb 2023 04:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार को असम के नॉमिनेटेड राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया ने राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र ने उन्हें राज्यपाल के भावी कार्यकाल की बधाई दी। 
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले गुलाबचंद कटारिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और असम के नॉमिनेटेड राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया ने जयपुर में मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें लाल गुलाब का फूल भेंट किया। राज्यपाल कलरज मिश्र ने इस दौरान कटारिया को राज्यपाल के तौर पर भावी कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


राज्यपाल कलराज मिश्र और गुलाबचन्द कटारिया दोनों RSS पृष्ठभूमि से राज्यपाल पद तक पहुंचे हैं। दोनों पार्टी संगठन की भी अच्छी समझ रखते हैं। जानकारी के मुताबिक कटारिया ने राज्यपाल मिश्र से उनके अनुभवों का लाभ भी लेने की बात कही, जिसे मिश्र ने सहर्ष स्वीकार किया।  

विज्ञापन


दोनों RSS पृष्ठभूमि से राज्यपाल पद तक पहुंचे
कलराज मिश्र 1955 में आरएसएस के स्वयंसेवक बने थे और 1963 में आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए थे। वह 1977 में जनता युवा मोर्चा ( जनता पार्टी का युवा संगठन ) के उपाध्यक्ष थे , जिसके अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी थे । इसके बाद 1979 में उन्हें जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। कलरज मिश्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के पहले निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 1978, 2001 और 2006 में राज्यसभा के तीन कार्यकाल के सदस्य रहे।

वह 2012 में लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से विधायक रहे और 2014 में देवरिया संसदीय सीट से सांसद चुने गए। फिर केंद्र की एनडीए सरकार में केंद्रीय MSME मंत्री भी रहे। कलराज मिश्र राजस्थान से पहले हिमाचल के राज्यपाल रहे थे। गुलाबचंद कटारिया आरएसएस पृष्ठभूमि से हैं। कटारिया पूर्व में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के गृह मंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। 
विज्ञापन


बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ कटारिया का अभिनंदन
राजस्थान विधानसभा में भी मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का अभिनंदन किया गया। कटारिया की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें सभी भाजपा विधायकों ने गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने पर सामूहिक रूप से शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गुलाबचंद कटारिया को उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मिठाई खिलाई। पूनियां ने उन्हें साफा पहनाया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें