फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात राज्यसभा चुनावः कांग्रेस के 21 विधायक रविवार को राजस्थान पहुंचे

Sun, 07 Jun 2020 09:06 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
कांग्रेस लोगो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुजरात में 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। गुजरात कांग्रेस के 21 विधायक खरीद-फरोख्त से भय से बचने के लिए रविवार को राजस्थान के आबू रोड के एक रिसोर्ट में पहुंचे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि गुजरात कांग्रेस के 21 विधायक आबू रोड के रिसोर्ट में रूके हुए हैं। उत्तर गुजरात से सोमवार को और विधायक आएंगे।

विज्ञापन


गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव होना है और हाल ही में कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी छोड भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग और खरीद-फरोख्त के भय से पार्टी ने विधायकों को राज्य के बाहर पहुंचा दिया है।

आबू रोड में गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावडा ने संवाददाताओं से कहा,‘कोरोना वायरस संकट के चलते जहां सरकार को लोगो के जीवन को बचाने का काम करना चाहिए, वहीं सरकार सरकारी मशीनरी का उपयोग करके जनप्रतिनिधियों को धमकाने और खरीद फरोख्त का काम कर रही है। हमारे विधायक आगामी रणनीति पर विचार करने लिए यहां ठहरे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें