फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डोटासरा का पलटवार, कहा-सिंधिया जाखड़ कांग्रेस में थे तो परिवारवाद, भाजपा में जाते ही खरा सोना

Sat, 21 May 2022 05:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गोविंद सिंह डोटासरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे के बेटे को टिकट दिया और पीएम वंशवाद की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति को ही प्रमुखता देने का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हमारे रिजेक्ट किए हुए नेता कांग्रेस में थे, तो वंशवाद की परिभाषा में आ रहे थे। अब वे वहां जाकर खरा सोना हो गए। उनपर वंशवाद का आरोप खत्म हो गया।

विज्ञापन


डोटासरा ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री वंशवाद की बात बोल रहे हैं। भाजपा में दीप्ति महेश्वरी को टिकट किसने दिया। वसुंधरा राजे और उनके बेटे को टिकट किसने दिया। राजनाथ सिंह के बेटे को टिकट किसने दिया। इन सबके बाद भी पीएम मोदी वंशवाद और परिवारवाद की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। भाजपा देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बातें कर रही है।


उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे, तब भाजपा वंशवाद का उदाहरण देती थी। अब भाजपा में शामिल होते ही वे ठीक हो गए। सुनील जाखड़ जब तक कांग्रेस में थे, तब तक तो वंशवाद की परिभाषा में आ रहे थे और अब उनके यहां चले गए तो वंशवाद की परिभाषा खत्म हो गई। अभी उपचुनाव में ही दिप्ती माहेश्वरी को टिकट दिया था, कन्हैया कुमार को टिकट क्यों नहीं दिया क्योंकि वे वसुंधरा राजे के आदमी थे।

विज्ञापन

डोटासरा ने कहा कि दो साल बाद भाजपा का पता नहीं चलेगा। इनकी कोई विचारधारा नहीं है। भाजपा के पास कोई विजन ही नहीं है। राहुल गांधी ने तो हमेशा कहा कि यूथ लीडरशिप को आगे लाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने 50 फीसदी सीडब्ल्यूसी से लेकर नीचे तक शामिल कराने का फैसला लिया है। ऐसा फैसला कोई ले नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें