फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ाया 1.22 करोड़ का सोना, प्रेस में शातिर तरीके से छुपाकर की गई तस्करी

Sun, 29 May 2022 02:56 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शारजाह से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। यात्री के बैग से दो किलो से अधिक सोना जब्त किया गया है।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर कार्रवाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से 1.22 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा गया है। 2.3 किलो सोना शातिर तरीके से प्रेस में छुपाकर लाया गया था। प्रेस से सोना निकालने में कस्टम टीम को हथौड़ा और आरी की मदद लेनी पड़ गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह प्रकाश राव नाम का यात्री शारजाह से जयपुर पहुंचा था। चेक इन के दौरान एक्स रे में उसकी बैग में संदिग्ध वस्तु नजर आई। जब उससे पूछा गया कि बैग में क्या है, वह जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसके बैग को खोला गया। बैग से कस्टम टीम को प्रेस मिली। टीम ने प्रेस खोला तो वो भी दंग रह गए। प्रेस की प्रेशर प्लेट 2 किलो 333 ग्राम गोल्ड की बनी लगी थी। इसकी बाजार कीमत 1 करोड़ 22 लाख 41 हजार 950 रुपए आंकी गई है। वहीं यात्री को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिछले कुछ वक्त से कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी को लेकर कई बड़ी कार्रवाई की है। कुछ दिनों पहले जयपुर में पेट में सोना छुपाने और मुंह में सोने की बॉल रख तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें