फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: बीजराड़ थाना क्षेत्र में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, चार दिन बाद होने वाली थी शादी

Sat, 06 May 2023 10:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

प्रतिदिन खुद की इहलीला को समाप्त करने की खबरों ने हर किसी झकझोर कर रख दिया है। वहीं बात करें बाड़मेर के सीमावर्ती क्षेत्र चौहटन की तो इस इलाके से सबसे ज्यादा आत्महत्या और सामूहिक आत्महत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले आत्महत्याओं की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी चौहटन इलाक़े बीजराड़ थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवती ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली युवती की चार दिन बाद शादी होने वाली थी। घटना की जानकारी के बाद बीजराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को परिजनों की मौजूदगी में फंदे से नीचे उतरवाकर चौहटन उप जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं
बीजराड़ थाना पुलिस को देदूसर निवासी फजलाराम मेघवाल ने रिपोर्ट देकर बताया कि मेरी 30 वर्षीय पुत्री गुड्डी घर के बने कमरे में थी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर घर वालों ने आवाज लगाई, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने बीजराड़ थाना को सूचना दी।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का पिछले कई दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर बीजराड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


चार दिन बाद थी शादी
जानकारी के अनुसार मृतका गुड्डी की चार दिन बाद दस मई को शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे, शादी के कार्ड बंट गए थे। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन शादी से पांच दिन पहले दुल्हन के इस कदम ने सबको झकझोर कर रख दिया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और जहां लग्न के गीत और शहनाई गूंजनी थी, वहां पर चीख़ पुकार ने हर किसी को हिलाकर रख दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें