फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के आंचल को बनाया फंदा, मोबाइल चोरी का था आरोप

Thu, 16 Feb 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सातवीं की छात्रा पर पड़ौसियों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया, तो उसने अपनी मां के आंचल को ही फंदा बना लिया। मकान मालिक को बुधवार को छात्रा घर पर अपनी मां की साड़ी से लटकी मिली, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सभी परिजन काम पर गए हुए थे, तब छात्रा ने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार झोटवाड़ा स्थित शंकर विहार कॉलोनी निवासी वर्षा पर मंगलवार को पड़ौसी ने मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था। चोरी के को लेकर पड़ौसी और अन्य लोगों ने छात्रा से बुधवार को पूछताछ की थी। पूछताछ से आहत छात्रा अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। दरवाजा बंद करने की आवाज से मकान मालिक ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला। 

इस दौरान अन्य पड़ौसी भी मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश करने लगे। जब लोगों ने खिड़की से झांका तो वह मां की साड़ी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर चुकी थी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव उतारा। छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और मां व भाई एक फैक्ट्री में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें