फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत बोले- जाति की वजह से आडवाणी की जगह कोविंद बने राष्ट्रपति, भाजपा का पलटवार

Wed, 17 Apr 2019 02:42 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आडवाणी का सहारा लेते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मेरा ऐसा मानना है कि रामनाथ कोविंद को जातीय समीकरण बिठाने के लिए राष्ट्रपति बनाया गया और आडवाणी साहब छूट गए। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि गुजरात के चुनाव आ रहे थे और वे घबरा चुके थे कि हमारी सरकार गुजरात में नहीं बनने जा रही है।"

विज्ञापन


 
भाजपा ने कहा, गहलोत मांगें माफी

इस पर भाजपा ने गहलोत से माफी मांगने के लिए कहा है। जीवीएल नरसिम्हा राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज हम बहुत दुःख के साथ ये बात पूरे देश के सामने रखना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत ही निचले स्तर पर जाकर चुनावी मर्यादा का उल्लंघन किया है। भारत के राष्ट्रपति, जो देश में सर्वोच्च पद है, उन पर भी कांग्रेस ने राजनीति करने की कोशिश की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देश के राष्ट्रपति जी को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि गहलोत को नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें