राजस्थान में झुंझुनूं जिले के मलसीसर क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव की एक नाबालिग लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार शाम गांव का चंद्रभान जाट एवं बुधराम नायक बहलाकर उसे टमकोर ले गए।
वहां से चूर जिले के लोहसना बडा ले गए। बुधराम ने मोबाइल पर फोन करके अपने दोस्त दिनेश सोनी, मंगलाराम प्रजापत व तीन अन्य को बुला लिया।
आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग लडकी सुबह चार बजे खेतों में बेसुध हालत में मिली और परिजनों को देख आरोपी भाग गए।
पुलिस ने मलसीसर सीएचसी में पीडिता का बोर्ड से मेडिकल कराया है। जांच कर रहे नवलगढ पुलिस उपाधीक्षक देवकिशन ने बताया कि पीडिता का मेडिकल कराने के बाद घटनास्थल का मुआयना किया गया और आरोपियों की तलाश है।