फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जन्मदिन पर दोस्तों ने युवक का अपहरण कर किया शारीरिक शोषण, बिना कपड़ों के ही सड़क पर छोड़कर हुए फरार

Tue, 17 Jan 2023 02:37 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

युवक के जन्मदिन पर कोटा से आए उसके ही दोस्तों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि शारीरिक शोषण कर दो लाख रुपये भी मांगे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दोस्त का किया अपहरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में एक युवक का अपहरण कर मारपीट और शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोमवार रात चार दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक साथी का अपहरण कर उसके साथ मारपीट और शारीरिक शोषण किया।

विज्ञापन

  
दरसल सोमवार को एक युवक का जन्मदिन था, उसके कुछ दोस्त कोटा से उसका जन्मदिन मनाने आए थे। पांचों दोस्त एक ही कार में सवार होकर जन्मदिन की मस्ती करने निकल पड़े। कुछ समय बाद ही युवक के दोस्तों ने उससे दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। दोस्तों ने पैसे के लिए युवक पर दबाव बनाया। जब बात नहीं बनी तो चारों ने मिलकर युवक के कपड़े उतार दिए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

भाई से लगाई पैसों की गुहार
घबराए पीड़ित युवक ने अपने भाई से फोन पर पैसे मांगे। इस पर उसके भाई कहा उसके पास इस समय पचास हजार रुपये ही हैं। पीड़ित युवक ने भाई से ऑनलाइन पचास हजार मंगवा लिए। पूरे रुपये न मिलने पर चारों दोस्त पीड़ित युवक को नग्न अवस्था में ही सड़क पर छोड़ कर भाग गए। जाते-जाते आरोपी पीड़ित को धमकी दे गए कि बाकी पैसे जल्दी नहीं मिल तो जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़ित नग्न अवस्था में ही थाने में पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई शुरू दी। नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। साथ ही एक टीम को कोटा भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें