फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया में सवार चार संदिग्ध यात्री हिरासत में, सीआईएसएफ कर रहा है पूछताछ

Mon, 01 Oct 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
एअर इंडिया
विज्ञापन

एयर इंडिया के मुंबई से जोधपुर जा रहे विमान में सवार चार संदिग्ध यात्रियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) ने हिरासत में लिया है। विमान में सवार दूसरे यात्रियों ने क्रू सदस्यों और एयर होस्टेस से शिकायत की थी कि यह यात्री संदिग्ध लग रहे हैं। विमान के लैंड होने के बाद सीआईएसएफ इन संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


फिलहाल जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की गहन जांच चल रही है। यह पूरी घटना एयर इंडिया की फ्लाइट 645 की है। विमान मुंबई से जोधपुर पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, एयर होस्टेस ने यात्रियों द्वारा की गई शिकायत के बारे में पायलट को बताया। जिसने एटीसी को इस पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। एटीसी की सूचना के बाद एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा दस्ते को तैनात किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि इन यात्रियों ने विमान में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और सुरक्षा में बाधा डालने की कोशिश की।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें