फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनगढ़ एयरपोर्ट से जुलाई में ट्रायल उड़ान

Wed, 15 Mar 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
aeroplane
विज्ञापन
एयरपोर्ट आॅथरिटी आॅफ इंडिया के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि राजस्थान के किशनगढ़ एयरपोर्ट से जुलाई में ट्रायल उड़ान शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए चल रहे कामों का मौका मुआयना किया। इस दौरान दिल्ली से आए एयरपोर्ट आॅथरिटी के अधिकारियों ने यहां की प्रगति के बारे में बताया। इस एयरपोर्ट को 15 अगस्त तक हर हाल में शुरू करने का लक्ष्य है। इसके लिए ट्रायल जुलाई में शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर दी जाने वाली सभी सुविधाएं एवं आवश्यक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन



यहां पहली बार में 72 सीटों वाले छोटे विमानों को उतारा जाएगा। किशनगढ़ हवाई अड्डा पहले चरण में इसे राजस्थान के पांचों एयरपोर्ट जयपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर से जोड़ा जाएगा। उसके बाद यह अन्य शहरों से जुडेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें