फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः डंपर और बाइक की आपस में भीषण टक्कर, बाइक सवार समेत चार लोगों की मौत

Sun, 28 Jul 2019 07:25 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को एक अनियंत्रित डंपर और बाइक की भिड़ंत में बाइक पर सवार एक साल की मासूम सहित दो भाइयों और उनके बहनोई की मौत हो गई।
विज्ञापन


थानाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने रविवार को बताया, ‘नंगला केसरिया गांव के पास एक अनियंत्रित डंपर ने खेडली की तरफ से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो भाइयों धर्मेन्द्र मीणा (15), विक्रम मीणा (17) और इनके बहनोई संदीप मीणा (19) एवं उसकी एक साल की बेटी चंचल की मौके पर ही मौत हो गई।’ 


उन्होंने बताया, ‘पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शवों को परिजन को सौंप दिया गया। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से डंपर चालक फरार है। डंपर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें