फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजे सरकार के पूर्व मंत्री की जुबान फिसली, बोले- जहां-जहां पांव पड़े संतों के, वहां-वहां बंटाधार

Sun, 16 Oct 2022 08:26 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

संतों के खिलाफ बयान देने पर श्रीचंद कृपलानी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री से माफी की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
श्रीचंद कृपलानी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ शहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को संबोधित करने के दौरान श्रीचंद कृपलानी की जुबान फिसल गई। कृपलानी के बयान 'जहां-जहां पांव पड़े संतों के वहां-वहां बंटाधार' पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी के पैर पड़े हैं, वहां-वहां कांग्रेस की सरकार नहीं आई है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'जहां-जहां पांव पड़े संतों के वहां-वहां बंटाधार' हुआ है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं ने वसुंधरा सरकार में मंत्री रह चुके श्रीचंद कृपलानी को घेरना शुरू कर दिया। संतों के खिलाफ टिप्पणी करने पर कृपलानी ट्रोल हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। 


प्रतापगढ़ शहर में भाजपा ने जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस रैली में कई बड़े नेताओं ने भी भाग लिया। भाजपा नेताओं गहलोत सरकार और स्थानीय विधायक रामलाल मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के बाद शहर के गांधी चौराहे पर जनसभा का भी आयोजन हुआ। अब श्रीचंद कृपलानी के बयान पर कांग्रेस भाजपा को घेर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें