नीदरलैंड से राजस्थान घूमने आई महिला से जयपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने मसाज के बहाने महिला से ज्यादती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान घूमने आई विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने विदेशी युवती को आयुर्वेदिक मसाज करने के नाम पर झांसे में लिया था। पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वह जयपुर छोड़कर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने जयपुर के सिंधी कैंप थाने में दुष्कर्म का केस करवाया। इसके बाद थाना अधिकारी गुंजन सोनी ने कार्रवाई कर कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जयपुर स्थित एक होटल का है। जहां पर आरोपी ने नीदरलैंड की विदेशी महिला से दुष्कर्म किया। महिला यहां राजस्थान घूमने आई थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपित खातीपुरा में मसाज सर्विस का काम करता है।