फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: ट्रक में फंसी जिंदगियों को बचाया गया

Thu, 07 Aug 2014 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के टोंक में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 6 घंटे की मसक्कत के बाद खत्म हो गया। दरअसल बनास नदी के बढ़े जलस्तर में एक ट्रक फंस गया।
विज्ञापन


इस ट्रक में कुछ लोग सवार थे। जिन्हें निकालने के लिए स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन को भी खासी मेहनत करनी पड़ी।

खबर के मुताबिक बहाव में फंसे ट्रक में करीब 25 लोग सवार थे इनमें से अधिकतर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार-पांच लोग ट्रक में फंसे रह गए थे। जिन्हें बाद में प्रशासन ने निकाला।
विज्ञापन


ये ट्रक टोंक से कोटा की ओर जा रहा था कि तभी बनास नदी के बहाव में फंस गया। पुलिस मौके पहुंची और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया लेकिन पूरे संसाधन ना होने के कारण कुछ लोगों को निकालने में परेशानी हुई। हालांकि बाद में ये रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक ये ट्रक संभवत: खनन और बजरी भरने का काम रहा था। पानी के बहाव के कारण ट्रक तिरछा हो गया और उस पर सवार लोग फंस गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें