फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में बाढ़ के हालात, 20 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीतेदिनों राजस्थान में हुई मूसलाधार बारिश ने राज्य में बाढ़ की स्थिति बना दी है। जयपुर समेत राज्य के कई शहरों में बाढ़ के लिए अलर्ट जारी कर दिए हैं। जयपुर के चक्सू समेत कई स्थानों पर मदद के लिए सेना को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
Trending Videos

कई स्थानों पर अलर्ट

जयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाढ़ के हालात हैं। पिछले चौबीस घंटों में अजमेर स्थित अजयपाल में पिकनिक मनाने गए निजी कम्पनी में कार्यरत तीन लोग डूब गए। बारां में कमान ढहने से एक ही परिवार के सात लोग दबकर मर गए।

राजस्थान के हाड़ोती क्षेत्र में अलर्ट है, जिसमें कोटा, बारां व बूंदी जिला आता है, यहां भी बाढ़ की आशंका बनी हुई है। चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कोटा से मध्य प्रदेश को जोडऩेवाले रास्ते जलमग्न हैं। यही नहीं कई नदी नालों ने कई क्षेत्रों को एक दूसरे से काट दिया है। बांधों के गेट खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

सेना का तैयार रहने के निर्देश

जयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में, जहां बाढ़ की आशंका है, वहां के लिए सेना को भी तैयार रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

अजमेर और उदयपुर संभाग में भी कामोबेश यही हालात हैं।

बरसात में बांधों, एनिकटों, झरनों एवं बारिश से प्रभावित अन्य स्थलों पर पिकनिक मनाने निकले लोगों में से कई हादसों के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें