फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रोडरेज में कार सवार बदमाशों ने युवक को पीटा, अपहरण कर लूटी बाइक और नकदी

Sat, 23 Jul 2022 06:02 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

युवक की बाइक रॉन्ग साइड आ रही कार से हल्की सी टच हो गई। कार सवार बदमाशों ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई की। उसके बाद अपहरण कर कई घंटों तक शहर में घुमाते रहे। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके में शुक्रवार देर रात युवक की बाइक रॉन्ग साइड से आ रही कार से हल्की सी टच हो गई। रोडरेज की घटना को लेकर कार सवार बदमाशों ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई की। उसके बाद अपहरण कर कई घंटों तक शहर में घुमाते रहे। साथ ही बदमाशों ने युवक से मारपीट के बाद उसकी बाइक और अन्य सामान लूट लिया। बाद में उसे एक सुनसान सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भरतपुर निवासी 22 वर्षीय श्याम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मानसरोवर थानाधिकारी दिलीप सोनी ने बताया कि श्याम सिंह दुकान से काम खत्म कर बाइक से स्वर्ण पथ से वरुण पथ की तरफ जा रहा था। वरुण पथ चौराहे पर रॉन्ग साइड आ रही एक सफेद रंग की लग्जरी कार से उसकी बाइक हल्की सी टच हो गई। गुस्साए पांच बदमाशों ने कार से उतरने के साथ ही श्याम सिंह के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने श्याम सिंह को जबरन कार में डाल लिया। इस दौरान एक बदमाश उसकी बाइक चलाकर ले  गया। 

श्याम सिंह को बदमाश कई घंटों तक शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाते रहे और विरोध करने पर चलती कार में मारपीट करते रहे। तकरीबन 12 बजे बदमाश श्याम सिंह को खातीपुरा पेट्रोल पंप के पास सुनसान सड़क किनारे फेंक कर चले गए। साथ ही उसकी बाइक, नकदी और अन्य सामान भी लूटकर फरार हो गए। उसके बाद शाम सिंह राहगीरों की मदद से मानसरोवर थाना पहुंचा और कार सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें