फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: ज्वेलरी शॉप पर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह की तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 02:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा की थाना नांगल राजावतान पुलिस ने ज्वैलरी शॉप पर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह की तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा की थाना नांगल राजावतान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 22 अप्रैल को थाना क्षेत्र में ज्वैलरी शॉप पर हुई चोरी की घटना का खुलासा कर अंतरराज्यीय गिरोह की तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल एक सिलेरियो कार जब्त की है।

विज्ञापन


दौसा एसपी संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीता देवी दोहरे (46 साल), सावित्री देवी दोहरे (50 साल), राजरानी देवी दोहरे (49 साल) थाना वकेवर जिला इटावा उत्तर प्रदेश, मनोज कुमार दोहरे (37 साल) थाना औरैया उत्तर प्रदेश और अजय कुमार दोहरे (36 साल) थाना अमरोहा जिला कानपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। घटना के बारे में 24 अप्रैल को ज्वेलर चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि 22 अप्रैल को तीन अज्ञात महिलाएं आभूषण देखने के बहाने 40 ग्राम के सोने के आभूषण चोरी कर ले गई।

पांच आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया
मामले की गंभीरता को देख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी लालचंद कायल और सीओ अरविंद कुमार के सुपरविजन, एसएचओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा साइबर सेल में कॉन्स्टेबल जगमाल सिंह की सूचना पर घटना में शामिल गिरोह की तीन महिलाओं समेत पांच जनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बातों में उलझा कर महिला करती थी चोरी
गिरोह के सदस्य घटना से एक दिन पहले रेकी कर अगले दिन शॉप पर पहुंचते। गिरोह की महिलाएं आभूषण देखने के बहाने दुकान में पहुंचती। 1-2 महिलाएं दुकानदार को बातों में उलझाकर रखती और बाकी इसी का फायदा उठाकर आभूषण चोरी कर कपड़ों में छुपा लेती। बिना कुछ लिए वहां से निकल दुकान के पास में खड़े पुरुष साथी के साथ कार में बैठ वहां से तुरंत निकल जाती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें