पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
बता दें कि शनिवार सुबह कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को बदमाशों ने उसी के घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली थी। रोहित गोदारा ने लिखा कि उसने आनंदपाल और बलबीर की हत्या का बदला ले लिया है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि रोहित गोदारा ने राजू ठेहत की हत्या की प्लानिंग कनाडा में बैठकर की है। राजू को मारने आए शूटर्स ने एक व्यक्ति ताराचंद को भी गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राजू ठेहट की हत्या से आक्रोशित वीर तेजा सेना ने अनिश्चितकालीन के लिए सीकर बंद करने का एलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने शव उठाने से इनकार कर दिया है। राजू ठेहट और ताराचंद कड़वासरा की हत्या से आक्रोशित लोग शनिवार देर रात धरने पर बैठे रहे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव नहीं उठाने की बात कही थी। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मोर्चरी के बाहर लोगों का धरना खत्म हो सकता है।