फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को बीच सड़क पर घेरा, कुल्हाड़ी से किए वार, बेटी को स्कूल से लेने जा रहा था

Thu, 25 Aug 2022 10:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हिस्ट्रीशीटर आसिफ को इलाज के लिए शहर के एसएमएस अस्तपाल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
बदमाशों से बचने के भागता हिस्ट्रीशीटर आसिफ अली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के पॉश इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बदमाशों ने उस पर कुल्हाड़ी से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों ने बचने के लिए वह इधर-उधर भागा और लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं है। हैरानी बात यह है कि यह वारदात थाने से महज 150 मीटर दूरी पर हुई है। ऐसे में प्रदेश की राजधानी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के घटना दोपहर करीब एक बजे शहर के मोती डूंगरी थाना इलाके में हुई। हिस्ट्रीशीटर आसिफ अली (40) स्कूटी से अपनी बेटी को स्कूल से लेने के लिए जा रहा था। आचार्य कृपलानी मार्ग पर कुल्हाड़ी लेकर आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। उन्होंने बाइक से उतरते ही आसिफ पर वार करना शुरू कर दिया। 

बदमाशों से बचने के लिए आसिफ सड़क पर इधर-उधर भागता रहा और लोगों से मदद मांगता रहा। इसके बाद वह एक क्लीनिक में घुस गया, लेकिन बदमाश उसे घसीटते हुए बाहर ले लाए और मारपीट करने लगे। इससे सड़क पर जाम लग गया और लोगों की भीड़ जुट गई। अधिक भीड़ के देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। जाने से पहले बदमाशों ने एक फायर भी किया। 
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर आसिफ को इलाज के लिए शहर के एसएमएस अस्तपाल में भर्ती कराया गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, लोगों का कहना है जिस जगह वारदात हुई है, वहां से थाना सिर्फ 150 मीटर दूरी पर है।  इससे साफ होता है कि शहर के बदमाशों को पुलिस का डर नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें