फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महिलाओं के झगड़े में गोद से गिरी आठ महीने की मासूम की मौत, मकान को लेकर परिवार में हुआ विवाद

Fri, 21 Oct 2022 10:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

पुलिस ने बताया कि परिवार के दो पक्षों में मकान निर्माण को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसमें आठ महीने की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची के पिता ने परिवार के महिला और पुरुषों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान दौसा जिले में परिवारिक झगड़े में आठ महीने की बच्ची की मौत हो गई। महिलाओं के झगड़े के बीची धक्का-मुक्की में मासूम दादी की गोद से गिर गई। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बच्ची के माता-पिता ने दूसरे पक्ष पर बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के बांदीकुई कस्बे के नंदेरा गांव की उदागोवर्धन की ढाणी का है। जहां शुक्रवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई पर उतर आया। 

इस दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं भी एक दूसरे से भिड़ गईं, इसी बीच धक्का मुक्की में दादी कमली देवी की गोद से आठ महीने की बच्ची गौरी सैनी नीचे जमीन में गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा।  
विज्ञापन


इधर, मासूम बच्ची के पिता लोकेश सैनी ने बांदीकुई पुलिस थाने में परिवार के दूसरे पक्ष पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि परिवार के दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को मकान निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें आठ महीने की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची के पिता ने परिवार के रामखिलाड़ी, रवि,  हीरालाल और राधेश्याम सहित अन्य महिला व पुरुषों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें