राजस्थान के भरतपुर में बलात्कार की एक खौफनाक घटना सामने आई है। बलात्करी पिता अपनी पांच बेटियों से 20 साल तक रेप करता रहा।
इस दौरान मां न सिर्फ चुप रही बल्कि उसने अपनी दो बेटियों का गर्भपात भी कराया। कुकर्मी पिता ने अपनी बड़ी बेटी का तब से बलात्कार किया जब से वह आठवीं क्लास में थी।
इसके बाद धमकियों के दम पर अपनी बाकी बेटियों का भी शोषण करने लगा। बेटियां इतने खौफ में थीं कि उन्होंने आपस में भी यह बात नहीं बताई।
पिता ने किया शर्मसार, 5 बेटियों से किया बलात्कार
हिम्मत कर बेटियों ने यह बात अपनी मां को बताई, लेकिन उसने पिता का पक्ष लेते हुए उल्टा चुप रहने की हिदायत दे दी। इस दौरान मां ने दो बेटियों का गर्भपात भी कराया।
जब 3 साल की नातिन पर भी पिता की बुरी नजर पड़ी, तो बड़ी बेटी ने कुकर्मी बाप की पोल खोल दी। पुलिस ने इस वहशी पिता और उसका साथ देने वाली उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जब यह मामला थाने में पहुंचा तो पांचों बेटियों ने कुकर्मी मां-बाप की चप्पलों से पिटाई भी कर दी।