फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, पिता को मिल रही थी धमकियां परेशान होकर की आत्महत्या

Fri, 16 Aug 2019 11:15 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  • भिवाड़ी में पीट-पीटकर मारे गए व्यक्ति के पिता ने आत्महत्या कर ली
  • पिता को मिल रही थी धमकियां
  • पिछले महीन हरीश जाटव को भिवाड़ी में मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद पीट-पीटकर मार दिया गया था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने राजस्थान के भिवाड़ी में कथित तौर पर अपनी मोटर साइकिल से एक महिला को टक्कर मारने के बाद उस व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला गया। उसके पिता को कथित तौर पर धमकी भरी कॉल मिल रही थी। जिसके बाद मृतक के पिता ने आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन


अलवर पुलिस के एसपी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि मृतक हरीश जाटव के पिता रत्तिराम ने धमकी भरे कॉल से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे और रत्तिराम को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 


गौरतलब है कि पिछले महीने मृतक हरीश जाटव भिवाड़ी से लौट रहा था। लौटते वक्त रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर एक महिला से हो गई। जिसके बाद वहां उसकी पिटाई कर दी गई। पिटाई से उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद अगले दिन टक्कर लगने वाली महिला हकीमन और हरीश जाटव के पिता ने अलवर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। 
विज्ञापन


जिस पर अलवर पुलिस अधीक्षक पारीस देशमुख ने बताया था कि मृतक के पिता का आरोप था कि उमर शेर नाम के एक व्यक्ति और उसके साथियों ने मिलकर उसके बेटे की पिटाई कर दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। वहीं हकीमन के पति का आरोप था कि हरीश ने शराब के नशे में उसकी पत्नी को अपनी तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी जिसके बाद हकीमन बेसुध हो कर गिर पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें