फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पिता ने 3 बच्चों के साथ की खुदकुशी, फंदे पर लटके मिले चारों के शव, पत्नी की मौत के बाद तनाव में था

Tue, 21 Mar 2023 05:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में एक पिता ने अपने तीन बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी और खुद ने भी साथ में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। चारों के शव घर में फंदे से लटके मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह वारदात उदयपुर के कोटड़ा इलाके की सोमवार देर रात की बताई जा रही है।मंगलवार सुबह 10.30 बजे आसपास के लोगों को जब इसका पता लगा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रायसा (45 साल) उसका बेटा वाजपई (15 साल), बेटी टिपुरी (12 साल) और छोटी बेटी किंजल (4 साल) के शव फंदे से लटके हुए मिले हैं, हत्या और सुसाइड के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस को आशंका है कि पिता ने ही तीन बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच करने में जुटी है।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक 45 साल का रायसा किराना की दुकान चलाता था। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की  मौत हो गई थी, वह अपने तीन बच्चों के साथ रह रहा था। चारों के शव फंदे से लटके होने की सूचना पर मामेर पुलिस चौकी इंचार्ज कालूलाल चौहान, कोटड़ा एएसआई इन्द्रसिंह और शंकरलाल ने मौके पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मानसिक तनाव और डिप्रेशन में था रायसा-एसपी
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि रायसा मानसिक तनाव में चल रहा था। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की मौत के बाद से ही परिवार सदमे में था। इस परिवार की आर्थिक हालत खराब होने की बात भी पता चली है। वह किराना की दुकान चलाकर ही अपना और परिवार का गुजारा कर रहा था। किस कारण से इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा इनके स्पष्ट कारण फिलहाल पता नहीं लगे हैं। अभी अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें