फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेटे ने प्रेम विवाह किया तो पिता पर हमला, लड़की के घरवालों ने कुल्हाड़ी से काटा हाथ-पैर

Mon, 29 Aug 2022 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राधेश्याम मीणा के बड़े बेटे ने चार साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद से लड़की के परिजन उसके परिवार वालों से रंजिश रखे हुए हैं। इसी बात पर उन्होंने सोमवार को हमला कर दिया।
विज्ञापन
एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा जिले के बुढ़ादित थाना इलाके में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति के कुल्हाड़ी से हाथ-पैर काट दिए। गंभीर अवस्था में घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित की लड़के ने कोर्ट मैरिज की थी, जिस कारण कुछ लोग उससे नाराज चल रहे थे।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढादित थाना इलाके में रहने वाले राधेश्याम मीणा के बड़े बेटे ने चार साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद से लड़की के परिजन उसके परिवार वालों से रंजिश रखे हुए हैं। सोमवार को राधेश्याम अपने पर जा रहा था, इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से पीड़ित के हाथ-पैर पर वार किए। मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। हाथ-पैर कट जाने से राधेश्याम का खून ज्यादा बह गया है। डॉक्टरों ने बताया कि हाथ-पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया है। 
 
इधर, राधेश्याम पर हुए जानलेवा हमले को लेकर ग्रामीण भी आक्रोशित हैं। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें