फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में किसानों ने कई स्थानों पर किया चक्काजाम, वाहनों का आवागमन प्रभावित

Thu, 03 Dec 2020 08:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान में किसानों का आंदोलन(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के कई इलाकों में किसानों ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन और चक्काजाम किया। इससे जयपुर-दिल्ली मार्ग सहित अनेक सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ। किसान संगठनों ने दोपहर दो बजे तक चक्काजाम किया।

विज्ञापन


राजधानी जयपुर में किसान संघर्ष संयुक्त समन्वय समिति की अगुवाई में किसानों ने सूरजपोल मंडी के सामने चक्काजाम किया। अधिकारियों के अनुसार किसानों के प्रदर्शन से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। 

उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़, गंगानगर व बीकानेर जिलों में भी किसान संगठनों ने चक्काजाम किया।  एक किसान नेता के अनुसार चक्काजाम में अखिल भारतीय किसान सभा, माकपा, एनएसयूआई सहित कई संगठनों ने भाग लिया। किसान संगठन केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और इन्हें वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें