विख्यात कृषि अर्थशास्त्री विजय शंकर व्यास का बुधवार को जयपुर में निधन हो गया। उनको पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वह 87 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रो. व्यास का अंतिम संस्कार बुधवार की शाम को यहां लालकोठी स्थित शमशान गृह में किया गया। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। बीकानेर निवासी व्यास ने विश्व बैंक के कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग में वरिष्ठ सलाहकार, आईआईएम अहमदाबाद एवं आईडीएस जयपुर के निदेशक पद पर काम किया था।