फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर प्यार फिर शादी, अब रेप का आरोप

Wed, 05 Feb 2014 01:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की राजधानी जयपुर में घटी एक ऐसी कहानी जिसे फिल्मी कहा जाना ही ज्यादा सही रहेगा। फेसबुक पर प्यार, फिर शादी और अब रेप का आरोप।
विज्ञापन


आयरन के व्यापारी दीपांशु भाटिया की मुलाकात सीरिया की एक युवती से फेसबुक पर हुई। वक्त बीता तो इश्क परवान चढने लगा, एक दिन ऐसा भी आया कि लड़की अपना परिवार ही नहीं अपना देश छोड़ कर हिंदुस्तान आ गई।

लड़के के परिवार ने भी उसे अपनाया और दोनों ने अपने प्यार का आशियाना बसा लिया। नवंबर 2013 में दोनों ने ऋषिकेश में शादी कर ली।

तीन महीने तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद अचानक एक दिन लड़की ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के मुताबिक सीरिया की इस लड़की के साथ मारपीट के साथ साथ रेप भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला जवाहर नगर थाने में दर्ज है और पुलिस केस की तफ्तीश कर रही है। भाटिया परिवार ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें