फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: समाज का 51 फीसदी समर्थन हासिल कर लिया तो छोड़ दूंगी राजनीति, विरोधियों को विधायक शोभारानी का चैलेंज

Sun, 12 Feb 2023 07:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

रविवार को धौलपुर में कुशवाहा समाज की राजनीतिक जागृति महापंचायत हुई। कुशवाहा समाज की राजनीतिक जागृति महापंचायत में विधायक शोभारानी कुशवाहा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए 2023 विधानसभा चुनाव के लिए  आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
धौलपुर में कुशवाहा समाज की राजनीतिक जागृति महापंचायत हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर की निष्कासित बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह ने रविवार को बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। कुशवाहा समाज की राजनीतिक जागृति महापंचायत में हजारों की संख्या में आए  समाज के महिला-पुरुषों ने विधायक शोभा रानी कुशवाहा को 2023 के चुनाव के लिए अपना आशीर्वाद दिया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं विधायक शोभारानी कुशवाह ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के साथ-साथ समाज के हर घर का खुद के रोजगार पर जोर दिया।

विज्ञापन




विरोधियों को चैलेंज- 51 परसेंट समर्थन हासिल कर लोगे, तो छोड़ दूंगी राजनीति
विधायक शोभारानी कुशवाह ने  अपने समाज के विरोधियों पर हमला करते हुए उन्हें चैलेंज किया कि अगर कोई कुशवाहा समाज का व्यक्ति धौलपुर जिले में कुशवाहा समाज का 51% समर्थन हासिल कर लेता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगी। विधायक शोभारानी ने कहा- अगर कुशवाहा समाज का 51% समर्थन आप लोगों के साथ नहीं है, तो शांति से घर बैठ जाओ और समाज का साथ दो। वरना समाज आप लोगों को माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सबलगढ़ से कांग्रेसी विधायक बैजनाथ कुशवाहा, बाबू  सिंह कुशवाहा,  कुशवाहा महासभा धौलपुर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तुलसीराम कुशवाहा, सैपऊ प्रधान रामदीन कुशवाहा, बसेड़ी नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि महावीर कुशवाहा, लवकुश कुशवाहा विकास समिति धौलपुर, सरपंच भीकम कुशवाहा, रामप्रकाश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, नेमीचंद कुशवाहा, भंवर सिंह, पूर्व प्रधान, राम लखन कुशवाहा सरपंच, चिंटू कुशवाहा पूर्व सरपंच, सियाराम कुशवाहा और बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के सरपंच और गणमान्य समाज के लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें