फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mewaram Jain: कांग्रेस ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन को पार्टी से निकाला, कथित वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

Sun, 07 Jan 2024 12:16 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

जोधपुर के राजीव नगर थाने में एक विवाहिता ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाते हुए दो अश्लील वीडियो का जिक्र किया था। विधानसभा चुनावों में भी यह मामला जोर शोर से उछाला गया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मेवाराम जैन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार देर रात कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। भाजपा ने वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी के साथ भी मेवाराम जैन के फोटो वायरल किए जाते रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से इस मामले में अब तक कोई बयान नहीं आया।

विज्ञापन


बीते दिनों जोधपुर के राजीव नगर थाने में एक विवाहिता ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। साथ ही दो अश्लील वीडियो का भी जिक्र किया था। विधानसभा चुनावों में भी यह मामला जोर शोर से उछाला गया। महिला का आरोप है कि जैन और उसके साथी रामस्वरूप आचार्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत की। महिला की शिकायत पर मेवाराम जैन और आरपीएस आनंद सिंह राजपुरोहित समेत नौ लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मेवाराम जैन की गिरफ्तारी पर 25 जनवरी तक रोक
दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया था और पीड़िता के बयान भी दर्ज किए थे। मेवाराम जैन ने इस मामले में कोर्ट की शरण ली थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने राहत देते हुए 25 जनवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए भी थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें