फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में केन्द्र के समान हो सकता है वेतन

Wed, 19 Dec 2012 12:31 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों के लिए नया साल दो बड़े तोहफे लेकर आ सकता है। एक जनवरी 2006 से छठे वेतनमान का लाभ केंद्र के अनुरूप कर्मचारियों को मिलना तय हो गया है। इसके अलावा पदोन्नति में भी लाभ की संभावना है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को एलडीसी से यूडीसी के बजाये सीधे कार्यालय सहायक पद पर पहली पदोन्नति मिल सकती है। दूसरी पदोन्नति कार्यालय अधीक्षक पद पर होगी। इस पद को राजपत्रित किया जाएगा। यूडीसी का पद मंत्रालयिक संवर्ग से हटेगा। एक हिंदी दैनिक के अनुसार राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के साथ वित्त विभाग के प्रमुख सचिव गोविन्द शर्मा व अन्य अधिकारियों की बैठक में इन विषयों पर सहमति बन गई है।

वित्त विभाग वित्तीय परीक्षण करवा कर जल्द ही रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजेगा। छठे वेतनमान की मांग पूरी होतीहै तो एरियर के तौर पर सरकार पर 3600 करोड़ रूपये का भर पड़ सकता है। कर्मचारी छठा वेतन आयोग जनवरी 2006 से लागू करने की मांग लम्बे समय से कर रहे हैं। वहीं इसे लागू करने में आ रही विसंगतियों पर विचार करने के लिए भटनागर समिति बनाई गई थी। समिति की रिपोर्ट सरकार के पास दो वर्ष से पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें