फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर : राबर्ट वाड्रा से दूसरे दिन भी ईडी ने की नौ घंटे पूछताछ

Wed, 13 Feb 2019 10:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
Robert Vadra - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई राबर्ट वाड्रा से लगातार दूसरे दिन बुधवार को यहां लगभग नौ घंटे पूछताछ की। राज्य के बीकानेर जिले में हुए कथित जमीन घोटाले के संबंध में उनसे यह पूछताछ की गयी।

विज्ञापन


वाड्रा सुबह 10.26 बजे निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। उनसे लगभग नौ घंटे की पूछताछ की गई। बीच में उन्हें एक घंटे का भोजनवकाश भी दिया गया। वह रात 8.40 बजे ईडी कार्यालय से निकले और सीधे हवाई अड्डा चले गए।

उल्लेखनीय है कि वाड्रा से मंगलवार को भी लगभग नौ घंटे पूछताछ हुई थी। वाड्रा अपनी मां मौरीन वाड्रा के साथ यहां ईडी कार्यालय पहुंचे थे लेकिन मौरीन को कुछ घंटे बाद कार्यालय से जाने की अनुमति दे दी गयी।
विज्ञापन


वाड्रा से हाल ही में दिल्ली में ईडी ने तीन बार पूछताछ की। एजेंसी वाड्रा के खिलाफ कथित धन शोधन और विदेशों में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने में उनकी कथित भूमिका के मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने वाड्रा और उनकी मां से कहा था कि वे एजेंसी को जांच में सहयोग करें। इसके बाद दोनों यहां ईडी कार्यालय में हाजिर हुए। ईडी ने 2015 में एक मामला दर्ज किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें