फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में पेनकार्ड जैसा होगा ड्राइविंग लाइसेंस

Thu, 22 Nov 2012 04:55 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस अब एटीएम और पेनकार्ड की तरह प्लास्टिक के बनेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग पूरी तैयारी में जुट गया है। प्लास्टिक कार्ड बनाने के लिए परिवहन विभाग वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज रहा है। इस एक कार्ड को बनाने में 50 से 60 रूपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन


प्लास्टिक के लाइसेंस के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस को खराब होने से भी बचाया जा सकेगा। सादे कागज की लेमिनेशन से बने ड्राइविंग लाइसेंस के लंबे समय में खराब होने की समस्या बनी रहती थी। प्लास्टिक से बने इस कार्ड पर नाम उभरा हुआ होगा। होलो ग्राम के अलावा गुप्त मार्क और नंबर होंगे। ऐसे में यह कार्ड डुप्लीकेट भी नहीं बनाया जा सकेगा।

इस नए कार्ड के लिए जयपुर, पूना और चेन्नई की सात कंपनियां प्रजेंटेशन भी दे चुकी हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव पर वित्त विभाग की अनुमति के बाद कंपनियों से निविदा मांगी जाएगी। अब तक दिल्ली व कुछ अन्य राज्यों में ही प्लास्टिक के ड्राइविंग कार्ड बन रहे हैं। जिन लोगों के पास पुराने लेमिनेशन वाले कार्ड हैं वे भी कुछ फीस देकर नए कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें