फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवक के पेट का एक्सरे देख डॉक्टर हुए हैरान, ऑपरेशन कर निकाले 63 सिक्के

Sun, 31 Jul 2022 07:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

युवक विमंदित बताया जा रहा है। उसे पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जब डॉक्टरों ने एक्सरे किया तो पेट में सिक्कों का ढेर देखकर हैरान हो गए।
विज्ञापन
पेट से निकले सिक्के - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में पेट दर्द से परेशान एक युवक के पेट का एक्सरे किया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। युवक के पेट में 63 सिक्के दिखाई दिए। जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी विंग गैस्ट्रोलॉजी विभाग की टीम ने ऑपरेशन कर सिक्कों को बाहर निकाला है। 

विज्ञापन

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 36 वर्षीय युवक के पेट दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे शाम चार बजे मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टरों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया। एक्सरे किया गया तो डॉक्टर चौंक गए। मरीज के पेट में सिक्कों का ढेर दिखाई दिया। डॉक्टरों ने मरीज से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिक्के निगल गया है। उसके बाद तुरंत ऑपरेशन किया गया। जिसमें डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक के पेट से सिक्कों का ढेर निकाला। युवक मानसिक विमंदित है।

विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र भार्गव के निर्देशन में और डॉ. सुनील दाधीच के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. सेवाराम, डॉ. राजेंद्र भाटी, डॉ. विवेक, डॉ. अभिषेक और डॉ. बॉबी ने गैस्ट्रोस्कॉपी के माध्यम और विशेष उपकरण की सहायता से 63 सिक्के  सफलतापूर्वक निकाल दिए। इसमें एंडोस्कोपी के इंचार्ज दीपाराम सीरवी और नर्सिंग ऑफिसर सोनू परिहार, विकास कुमार, दीपा कुमावत और पंवार पूजा का सक्रिय योगदान रहा। इस विधि के बाद मरीज पूर्णतः स्वस्थ और आरामदायक स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें