फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखिया को नहीं दिख रही किसानों की शव यात्रा, कांग्रेस चुकाएगी कर्ज : पायलट

Wed, 08 Aug 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले नागौर के किसान का कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट बुधवार को नागौर जिले में चारणवास गांव में किसान मंगलचंद के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से कहा कि वे कर्ज को लेकर बिलकुल चिंता नही करें, कर्ज के भुगतान की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी लेती है।

विज्ञापन


पायलट ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए कहा कि ये बहुत ही दु:खद है कि प्रदेश की मुखिया चुनाव की तैयारियों के चलते ‘गौरव यात्रा’ में व्यस्त हैं और इधर किसानों की शव यात्रा निकल रही है। लघु किसान एवं दलित होने के बावजूद जिस तरह से इनके परिवार को कर्ज चुकाने के लिए दबाव बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित कर अपमानित किया, वो निंदनीय है। 

गौरतलब है कि नागौर जिले के मंगलचंद ने पंजाब नेशनल बैंक से 2.98 लाख रुपये का कर्ज लिया था। करीब 1.75 लाख रुपये जमा करवाने के बावजूद बैंक 4.59 लाख रुपये मांग रहा था। जमीन की नीलामी का आदेश निकलने से तनाव में आए मंगल ने चार दिन पूर्व फंदा लगा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें