फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के दौरे पर राजस्थान में विवाद

Tue, 01 Jan 2013 08:35 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे को लेकर राजस्थान में विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करने वाले संगठन जहां 12 जनवरी को उनके अभिनंदन की तैयारी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आरक्षण समर्थक उनके दौरे के विरोध में उतरे हुए हैं।
विज्ञापन


विरोध की इस कवायद में मंगलवार को राजस्थान शासन सचिवालय में लगा अखिलेश यादव का पोस्टर तक फाड़ दिया गया। दौरे के लिए सहमति के बाद दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यादव का पोस्टर सचिवालय में लगा दिया। लेकिन आरक्षण का समर्थक कर्मचारियों ने सद्भावना बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए पोस्टर हटाकर मुख्य सचिव को सौंप दिया।

आरक्षण विरोधी संगठनों का आरोप है कि पोस्टर फाड़ा गया है, लेकिन आरक्षण समर्थकों का कहना है कि पोस्टर को उतारकर मुख्य सचिव को सौंपा गया है। अखिलेश यादव के दौरे का विरोध कर रहे लोगों और समर्थकों ने घटना के बाद राजस्थान सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए मुख्य सचिव सी.के. मैथ्यू को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


राजस्थान में प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करने वाले समता आंदोलन समिति और मिशन 72, जयपुर के अमरूदों का बाग में अभिनंदन करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समता आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन बाघला और मिशन 72 के अध्यक्ष पारस नारायण शर्मा ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।

अगर राज्य सरकार ने अभिनंदन कार्यक्रम की स्वीकृति नहीं दी, तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। समता आंदोलन और मिशन 72 का कहना है कि अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेश भर से एक लाख से ज्यादा लोग जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें