फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: मकान की छत ढहने से छोटी बहन की मौत, बड़ी बहन गंभीर घायल, तड़के हुआ हादसा

Thu, 15 Feb 2024 12:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: जिले के मनियां थाना क्षेत्र के मांगरोल गांव में गुरुवार तड़के मकान की छत ढहने से 12 साल की किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। बड़ी बहन गंभीर रूप से जख्मी हुई है। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना से परिजनों में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन
मकान की छत ढहने से छोटी बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई मासूम मीनेश (15) पुत्री आसाराम लोधा ने बताया कि उसका पिता महाराष्ट्र में एक टायर फैक्ट्री में काम करता है। पिता के बाहर होने के चलते वह अपनी छोटी बहन मन्नो (12) पुत्री आसाराम के साथ कमरे में लकड़ी के तख्त पर सो रही थी। जिसके पास में उसकी मां और भाई भी सो रहे थे।

विज्ञापन


घायल ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे अचानक छत की पट्टी टूट कर गिर गई। पट्टी टूटकर तख्त पर सो रही दोनों मासूम के ऊपर जा गिरी। जिस हादसे में छोटी बहन मन्नो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन मीनेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से मृतक किशोरी के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना को लेकर पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया मकान की छत ढहने से हादसा हुआ है। घटनास्थल का पुलिस ने मौका मुआयना किया है। दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। उधर घटना से परिजनों में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन


घटना से मच गई चीख पुकार
गुरुवार तड़के अचानक गांव मांगरोल में मकान की छत धराशाई होने से चीख पुकार मच गई। सुबह लोग गहरी नींद में सो रहे थे। हादसे एवं चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण निजी स्तर पर छत के मलबे को हटाकर दोनों लड़कियों को रेस्क्यू किया। उधर घटना के बाद परिजन प्रशासन से उचित मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें