फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: घनी आबादी में शराब की दुकान खोलने पर महिलाओं का विरोध, सैल्समैन को भगाया; सड़क पर फेंके कार्टन

Sat, 12 Apr 2025 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: स्थानीय महिलाओं का कहना है कि दुकान स्कूल, मंदिर और रिहायशी इलाकों के बीच खोली गई है, जिससे छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्र भामतीपुरा में आबकारी विभाग द्वारा नई शराब की दुकान खोले जाने का स्थानीय महिलाओं ने जोरदार विरोध किया। शुक्रवार को दर्जनों महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और जमकर हंगामा करते हुए वहां मौजूद सैल्समैन को भगा दिया। महिलाओं ने शराब के कुछ कार्टन सड़क पर फेंक दिए और दुकान के सामने बैठकर 'जय श्रीराम' और 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' जैसे भजन गाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दुकान को लेकर कमेटी के समक्ष निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि भामतीपुरा की घनी आबादी में हाल ही में यह शराब की दुकान खोली गई है, जिसका लाइसेंस रामअवतार परमार के नाम पर जारी हुआ है। इससे पहले भी स्थानीय महिला और पुरुष इस दुकान के खिलाफ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पढ़ें: ऑपरेशन ‘अखरोट’ के तहत सायला पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,बजरी से भरे चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किया जब्त    

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि दुकान स्कूल, मंदिर और रिहायशी इलाकों के बीच खोली गई है, जिससे छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों की आशंका बढ़ गई है। महिलाओं का आरोप है कि आबकारी विभाग ने स्थानीय लोगों की राय लिए बिना ही इस संवेदनशील स्थान पर दुकान का ठेका दे दिया, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में आबकारी विभाग के प्रोग्राम ऑफिसर देव कश्यप ने बताया कि पहले यह दुकान अन्य स्थान पर थी, जहां विरोध के चलते इसका स्थान बदलकर भामतीपुरा में खोला गया है। अब यहां भी स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायत कमेटी के समक्ष रखी जाएगी और उचित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें