धौलपुर में एसआईआर डेटा अपलोड करते समय 42 वर्षीय बीएलओ अनुज गर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने अत्यधिक काम के दबाव को मौत की वजह बताया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अनुज गर्ग की देर रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से शहर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 42 वर्षीय अनुज गर्ग पुत्र कालीचरन निवासी धौलपुर के रूप में हुई है। उनकी बहन वंदना गर्ग ने बताया कि अनुज को धौलपुर शहर के गौशाला सेक्टर की भाग संख्या 158 की जिम्मेदारी दी गई थी।
परिवार ने लगाया गंभीर आरोप
वंदना के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम का भारी दबाव था, जिसके चलते अनुज को अक्सर देर रात 2 बजे तक काम करना पड़ता था। घटना वाली रात भी करीब 1 बजे वे मतदाताओं के फॉर्म का डेटा अपलोड कर रहे थे।
अचानक बेहोश होकर गिर पड़े
इसी दौरान उन्होंने चाय मांगी, लेकिन चाय पीने से पहले ही वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें दुर्घटनावश मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।