फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा; मौके पर मचा हड़कंप

Fri, 11 Jul 2025 06:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर के समय हुआ। हमें जैसे ही जानकारी मिली, तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय शिक्षक महेश वर्मा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
करौली जिले के चेनपुरा गांव के रहने वाले थे महेश वर्मा
जानकारी के मुताबिक, महेश वर्मा करौली जिले के चेनपुरा गांव निवासी थे और वर्तमान में धौलपुर जिले के पचगांव सेकेंडरी विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी वे विद्यालय में अपनी ड्यूटी निभाने के बाद दोपहर को बाइक से घर लौट रहे थे। लेकिन पुलिस लाइन के पास अज्ञात वाहन से हुई भिड़ंत ने उनकी जिंदगी छीन ली।

यह भी पढ़ें- Salumbar News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दस फीट दूर जाकर गिरी महिला, दो लोग गंभीर घायल; घटना CCTV में कैद
विज्ञापन

 
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत महेश वर्मा को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद न केवल परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई बल्कि विद्यालय और गांव में भी गमगीन माहौल है।

विज्ञापन

 
टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान पुस्तक विवाद: शिक्षा मंत्री बोले- जहर खरीद लें तो खाना जरूरी थोड़े है, NCERT पाठ्यक्रम पर क्या कहा?
 
हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह ने बताया कि हादसा दोपहर के समय हुआ। हमें जैसे ही जानकारी मिली, तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें